Bihar Bhulekh (बिहार भूमि जानकारी)- अगर आप बिहार राज्य से है और आप ऑनलाइन अपना खाता, खेसरा/ खतौनी, भू नक्शा, जामबंदी पंजी, दाखिल खारिज (Mutation) देखना चाहते है। तो अब ये संभव हो गया है, इसके लिए आपको बस Bihar Bhumi पोर्टल पर जाना है।
यह पोर्टल बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है, इसकी मद्दत से आप बिहार राज्य के भूमि से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी ऑनलाइन कही से भी और कभी भी प्राप्त कर सकते है। अगर आप Bihar Bhulekh Web Portal के बारे में सभी जानकारी अच्छे से प्राप्त करना चाहते है, तो हमारी इस वेस्बिते पर आपको वो अवश्य प्राप्त होगी।
बिहार भूलेख वेब पोर्टल (Bihar Bhulekh Web Portal) के समस्त फायदे निचे लिखित है
- अत्यंत सुविधा जनक एवं आसान – पहले अगर किसकी को अपने ज़मीन के दस्तावेज़ के बारे में जानकारी चाहिए होती थी। तो उसे सरकारी तफ्तार में जाना पड़ता था और वहाँ जा कर उसे लंबी कतार में खड़ा हो कर इंतजार करना पड़ता था। परन्तु आप Bihar Bhulekh पोर्टल की मदत से कोई भी अपने ज़मीन के दस्तावेज कहीं से भी या घर बैठे ही देख सकता है।
- सम्पूर्ण पारदर्शिता – चूंकि सम्पूर्ण जमीन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से मौजूद है, इसलिए भ्रष्टाचार होने की सम्भावना अत्यन्त कम हो जाती है। जिसके फल सवरूप सरकारी कार्यों में पारदर्शिता भी बनी रहती है।
- समय की बचत – आप अपनी बिहार भूमि (Bihar Bhumi) से सम्बंधित जानकारी कुछ ही मिनट में इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इस प्रकार यह आपके समय की भी बचत करता है।
- सरलता – आप अपनी बिहार भूमि से सम्बंधित समस्त कार्य जैसे म्यूटेशन, नाम परिवर्तन, और अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया आसानी से Bihar Bhulekh Portal पर जा कर कर सकते है।
- सरलता से जमीनी कागजात की पुष्टि – इस पोर्टल के माध्यम से आप धोखाधड़ी से भी बच सकते है। क्योंकि आप बिहार भूलेख पोर्टल की मदत से भूमि का खसरा नंबर, खतियान और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पुष्टि ऑनलाइन कर सकते है।
Bhulekh Bihar के माध्यम से अपना खाता (RoR ) कैसे देखें ?
आप इस अनुच्छेद में जानेंगे की कैसे आप Bhulekh Bihar Portal की मदत से RoR कैसे देख सकते है। आपको अपने खाते की नक़ल प्राप्त करने के लिए जिन निर्देशों का पालन करना होगा वो निचे दिए गए है।
- सर्व प्रथम आपको आधिकारिक पोर्टल जो कि biharbhumi.bihar.gov.in है, उस पर विजिट करना होगा।
- फिर “अपना खाता देखें” वाला विकल्प जो की होमपेज पर मौजूद मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा।

- उसके बाद आपको अपना जिला और तहसील का चुनाव करना होगा।
अब आपको अपना खाता देखने के लिए उस पेज पर दिए 5 विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चुनाव कर के आप अपना खाता देख सकते है।
- मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखे
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखे
- खाता संख्या से देखे
- खेसरा संख्या से देखे
- खाताधारी के नाम से देखे

आपकी सुविधा के लिए हमने अपना खाता देखने के लिए खाता संख्या से देखें वाला विकल्प चुना है। विकल्प चुनने के बाद जो जानकारी आपसे मांगी गई है उसे दर्ज करें और फिर खोजे वाले बटन पर क्लिक करें।
ये प्रक्रिया पूर्ण करने पर आपको अपना खाता की समस्त जानकारी वाला पेज खुल जाएगा जिसमे आपके रैयत की जानकारी, खाता/खेसरा नंबर, खाताधारी संख्या, खेत चौड़ी, किस्म जमीन और अन्य सभी प्रकार की जानकारी मिल जायगी। अगर आप इस दिए गए जानकारी को प्रिंट या डाउनलोड करना चाहते है तो आप Print वाले आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
Bihar Bhulekh के माध्यम से आप अपना भू नक्शा कैसे देख सकते है ?
अगर आप बिहार राज्य से सम्बन्ध रखते है, और आप अपनी जमीन का नक्शा या भू नक्शा देखना चाहते है तो आपको सबसे पहले bhunaksha.bihar.gov.in वेब पोर्टल पर विज़िट करना होगा। इसके बाद आपको क्या करना है वह निचे निम्नलिखत है :
- आपको होमपेज पर View Map के नाम से एक विकल्प दिखेगा आपको उस पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको District, Sub Div, Circle, Mauza, Survey Type : RS Revisional Survey या CS Cadastral Survey, Map Instance, Sheet No का चुनाव करना होगा।

- चुनाव करने के बाद आपको अपना प्लॉट चुनना होगा, ये सब करने के बाद आपको अपनी स्क्रीन पर आपका रकवा, खेसरा नंबर और खेत चौहदी की मिल जाएगी।
अगर आप अपने प्लाट का नक्शा pdf डाउनलोड करना चाहते है तो आप LPM Reports पर क्लिक करके अपना नक्शा pdf को डाउनलोड कर सकते है। इस प्रकार आप Bihar Bhulekh की मदत से अपनी जमीन का नक्शा देख और डाउनलोड कर सकते है।
Bihar Bhumi Portal के माध्यम से दाखिल ख़ारिज आवेदन (Mutation Application) कैसे करे ?
अगर आप दाखिल ख़ारिज आवेदन करना चाहते है तो आप निचे दिए गए चरणों का पालन करके आप अपना दाखिल ख़ारिज आवेदन कर सकते है :
- सर्वप्रथम आपको Bihar Bhumi की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा
- फिर आपको “ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें” वाले बटन पर क्लिक करना होगा जो कि आपको होमपेज पर ही आसानी से दिख जाएगा।

- उसके बाद आपको “Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन फार्म आपसे पूछी गई सभी डिटेल को अच्छे से भरना होगा, इसके बाद आपको “Register Now” का बटन जो कि निचे होगा उस पर क्लिक करना होगा।

- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप लॉगिन हो जायँगे और फिर आपको Applicant Details, Document Details, Buyer Details, Seller Details, Plot Details, दर्ज करना होगा और Document Upload करके दिए हुए Final Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आपका दाखिल खारिज के लिए आवेदन पूर्ण हो जाएगा। फिर आपको एक वाद संख्या और एक रसीद की प्राप्ति होगी, जिसकी मदत से आप अपना दाखिल खारिज के आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते है।
Note – दाखिल-खारिज एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है यह आपको आपकी संपत्ति के किसी भी विवाद और क़ानूनी उलझन बचाए रखता है। इस दस्तावेज का पास होना यह दर्शाता है कि जो संपत्ति खरीदी गई है, उस पर किसी भी व्यक्ति की कोई आपत्ति नहीं है। यह दस्तावेज यह भी दर्शाता है कि सम्पति का मालिकाना हक़ आपके पास ही है।
दाखिल ख़ारिज आवेदन की स्थिति को कैसे देखें ?
- अगर आप दाखिल ख़ारिज आवेदन की स्थिति की देखना चाहते है तो आपको होमपेज पर मौजूद एक विकल्प दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें है उस पर क्लिक करना होगा।
- जो पेज खुलेगा उसमे आपको जिला, अंचल, वित्तीय वर्ष दर्ज करना होगा और फिर आपको Proceed वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको कई विकल्प दिखेंगें जो की है केस नंबर से खोजे, डीड नंबर से खोजे, मौजा से खोजे, प्लाट नंबर से खोजे इनमे से किसी एक का भी चुनाव कर सकते है।
- चुनाव करने के बाद आपको कैप्चा कोड डालना होगा और फिर Search के बटन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने दाखिल ख़ारिज आवेदन की स्थिति क्या है आपके सामने आ जाएगी।
जमाबंदी पंजी कैसे देखें ?
- सबसे पहले आपको बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखें वाला विकल्प दिखेगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- फिर जो पेज खुल कर आएगा उस पर आपको जिला, अंचल और मौजा का चयन करना होगा। चयन करने के बाद आपको Proceed बटन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको निचे कुछ विकल्प दिखेंगे जिनमे से आपको किसी एक विकल्प का चयन करना होगा, वो विकल्प क्या होंगे हमे निचे दे रखे है :
- भाग बर्तमान
- पृष्ट संख्या बर्तमान
- रैयत का नाम से खोजें
- प्लाट नंबर से खोजें
- खाता नंबर से खोजें
- जमाबंदी संख्या से खोजें
- समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
अंत में आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप Bihar Bhulekh Portal पर अपना जमाबंदी पंजी देख सकते है।
भू- लगान भुगतान कैसे करे ?
- अगर आप भू लगान भुगतान करना चाहते है तो आपको बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपको वह पर “भू – लगान” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको bhulagan.bihar.gov.in पेज पर “ऑनलाइन भुगतान करें” वाले बटन को क्लिक कारण होगा।

नोट – अगर आप ऑनलाइन लगान भुगतान सेवा का उपयोग करना चाहते है तो आपको बिहारभूमि पोर्टल पर लॉगिन करना ही होगा। लॉगिन करने के बाद ही आप लगन का भुगतान कर सकते है।
- अब आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा फिर उसके बाद आपको “Sign In” के बटन पर क्लिक करना होगा।
नोट – यदि आप पंजीकृत उपयोगकर्ता नहीं है तो सर्व प्रथम आपको “Registration” वाले बटन पर क्लिक करके खुद को पंजीकृत करना होगा।

- जब आप लॉगिन कर लेंगे फिर आपको “ऑनलाइन लगान भुगतान करें” वाले बटन को क्लिक करना होगा, फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपसे कुछ जानकारी पूछी जायँगी जिन्हे आपको दर्ज करना होगा। पूछी जाने वाली जानकारियाँ क्या है निचे निम्नलिखित है :
- जिला का नाम
- मौजा का नाम
- हल्का का नाम
- भाग वर्तमान
- पृष्ठ संख्या वर्तमान
ऊपर दी गई समस्त जानकारियाँ दर्ज कराने के बाद आपको “देखें” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब जो पेज आपके सामने खुल कर आएगा आपको उस पर “ऑनलाइन भुगतान करें” वाले विकल्प पर क्लिक करके आप अपना ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
LPC (Land Possession Certificate) आवेदन कैसे करे ?
- यदि आप LPC आवेदन करना चाहते है तो आपको “ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा जो आपको होम पेज पर ही देखने को मिलेगा।
- फिर आपको parimarjanplus.bihar.gov.in पेज पर आपका मोबाइल नंबर और कैप्चा तो दर्ज करने कर निर्देश आएगा जिसे आपको भरने के बाद आपको sign in पर क्लिक करना होगा।

- फिर आपको अपने जिला और अंचल का चुनाव करना होगा और उसके बाद आपको “नया LPC आवेदन करें” वाले बटन को क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपना जिला,अंचल, हल्का, मौजा, अदि से सम्बंधित सभी जानकारी को देना होगा।
- फिर आपको रैयत नाम से खोजे, प्लॉट नंबर से खोजे, खाता नंबर से खोजे, जमाबंदी संख्या से खोजे इनमे से किसी एक विकल्प को चुन कर Search के बटन को क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको LPC आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरना होगा और फिर Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
LPC आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?
- “एल० पी० सी० आवेदन स्थिति देखें” यह विकल्प आपको होम पेज पर ही देखने को मिल जाएगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- parimarjan.bihar.gov.in इस वेबसाइट के पेज पर आपको जिला, अंचल, वित्तीय वर्ष का चयन करना होगा, फिर “Proceed” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने कुछ विकल्प आयेंगे जो की होंगे केस नंबर से खोजे, डीड नंबर से खोजे, मौजा से खोजे, प्लाट नंबर से खोजे आपको इनमे से किसी एक विकल्प को चुन कर उसे दर्ज करना होगा।
- फिर आपको कैप्चा को भर कर “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।

यह प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आपके आवेदन की मौजूदा स्थिति क्या है ये आप स्क्रीन पर देख सकते है।
Bhulekh Bihar पोर्टल पर मौजूद अन्य सेवाए
ऊपर दिए गए सेवाओं के अलावा Bhulekh Bihar Portal पर और भी कई सेवाए मौजूद है जिनके नाम निचे दिए गए है। इस पोर्टल के बारे में और भी बहुत से चीज़े है, जो कि आपके लिए जानना आवश्यक है। वो जानकारियाँ निचे दी गई है, उन्हें भी ध्यान से पढ़े।
बिहार भूलेख (Bihar Bhulekh) की शुरुआत
बिहार में भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण (Digitalization of Land Records) करने की पहल 2010 के दशक की शुरुआत में शुरू हुई। उस समय बिहार के ज़मीनी रिकॉर्ड केवल कागजी रूप में जिलास्तरीय राजस्व कार्यालयों में रखे जाते थे। यह प्रक्रिया बेहद जटिल, समय लेने वाली, और कभी-कभी भ्रष्टाचार से भी ग्रसित होती थी।
2015 में बिहार सरकार ने निर्णय लिया कि भूमि अभिलेखों को डिजिटली करना होगा ताकि भूमि से जुड़ी जानकारी को जनता के लिए तुरंत और पारदर्शी बनाया जा सके। इसी संदर्भ में Bihar Bhulekh पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य था ज़मीनी रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराना जिससे हर किसान या भूमि मालिक बिना दफ्तर के चक्कर लगाए घर बैठे ही अपनी ज़मीन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सके।
Bihar Bhumi Portal में कौन सी शुरूआती चुनौतियां आई ?
डिजिटलीकरण की शुरुआत में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिनमें प्रमुख थे:
• पुराने रिकॉर्ड का सही तरीके से डिजिटल फॉर्म में ट्रांसफर करना।
• ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की कमी और तकनीकी ज्ञान का अभाव।
• पटवारी और स्थानीय अधिकारियों के रिकार्डिंग सिस्टम में बदलाव।
• लोगों को ऑनलाइन सेवा के प्रति जागरूक करना।
इन चुनौतियों के बावजूद, बिहार सरकार ने व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए और तकनीकी सुधार किए जिससे आज यह Bihar Bhumi Portal प्रभावी रूप से काम कर रहा है।
बिहार भूमि विभाग और भूलेख का रोल (Role of Bihar Land Department in Bhulekh)
भूमि (भूमि अभिलेख, जमीन) भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक है। बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य में भूमि से जुड़ी जानकारी का सही प्रबंधन, संरक्षण और डिजिटलकरण आवश्यक है ताकि सभी नागरिकों को अपनी ज़मीन के मालिकाना हक और रिकॉर्ड की पारदर्शी जानकारी मिल सके। इस दिशा में Bihar Bhumi विभाग (Bihar Land Department) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बिहार भूमि विभाग का परिचय
बिहार भूमि विभाग राज्य सरकार का वह विभाग है जो भूमि के रजिस्ट्रेशन, रिकॉर्ड रखरखाव, भूमि सुधार, भूमि निपटान, और भूमि विवादों के समाधान का काम करता है। यह विभाग राजस्व संहिता और अन्य संबंधित कानूनों के अनुसार भूमि के सभी कार्यों का संचालन करता है।
Bihar Bhumi Vibhag का मुख्य लक्ष्य है कि राज्य के सभी जमीन संबंधी अभिलेखों को सुव्यवस्थित, डिजिटल और पारदर्शी बनाना ताकि आम जनता को उनके अधिकारों की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो।
Bihar Bhulekh Portal में भूमि विभाग की भूमिका
- भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण (Digitization of Land Records):
बिहार भूमि विभाग ने पारंपरिक कागजी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया है। इसका उद्देश्य था भूमि के सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन कर जनता को आसानी से उपलब्ध कराना। इस डिजिटलकरण से पुराने अभिलेखों की सुरक्षा हुई और उनकी पहुंच आसान हुई। - डेटा का संग्रहण और अद्यतन (Data Collection and Updating):
भूमि विभाग नियमित रूप से भूमि से जुड़ी जानकारियों का संग्रहण और अपडेट करता है। पटवारी, राजस्व अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के सहयोग से जमीन के मालिकाना हक, क्षेत्रफल, जमीन के उपयोग आदि के रिकॉर्ड लगातार अपडेट होते रहते हैं। - प्रशासनिक नियंत्रण और निगरानी (Administrative Control and Monitoring):
भूमि विभाग यह सुनिश्चित करता है कि भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी सटीक और भरोसेमंद हो। इसके लिए विभाग तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर नियमित निगरानी करता है। - कानूनी सहायता और विवाद निपटान (Legal Support and Dispute Resolution):
भूमि से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए भूमि विभाग न्यायालयों और तहसील कार्यालयों के साथ मिलकर कार्य करता है। भूलेख की जानकारी इन विवादों को समझने और सुलझाने में एक महत्वपूर्ण सबूत के रूप में काम आती है।
Bhulekh Bihar Portal में पटवारी और राजस्व अधिकारियों का योगदान
बिहार के प्रत्येक गांव और शहर में पटवारी और राजस्व कर्मचारी होते हैं जो जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का रख-रखाव करते हैं। वे भूमि माप, रिकॉर्डिंग, और डेटा अपडेट का काम करते हैं। बिहार भूलेख की सफलता में इन अधिकारियों का योगदान अहम है क्योंकि वे जमीन के वास्तविक डेटा की जांच-पड़ताल करते हैं और भूमि रिकॉर्ड को अपडेट रखते हैं।
Bihar Bhumi Vibhag की डिजिटल पहलें
- भूलेख पोर्टल लॉन्च: भूमि विभाग ने 2015 में बिहार भूलेख पोर्टल लॉन्च किया, जो अब लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
- मोबाइल एप्लिकेशन: भविष्य में मोबाइल ऐप के जरिए भी भूमि रिकॉर्ड की जानकारी दी जाएगी।
- आरटीआई और शिकायत निवारण: भूमि विभाग ने शिकायत निवारण और सूचना अधिकार (RTI) के लिए ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराए हैं ताकि लोग सीधे शिकायत दर्ज कर सकें।
- GIS और मैपिंग तकनीक: आधुनिक तकनीकों जैसे कि जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (GIS) के जरिए भूमि नक्शों का निर्माण और रखरखाव किया जा रहा है।
बिहार भूलेख और अन्य राज्य के भूलेख में अंतर (Difference Between Bihar Bhulekh and Other States)
हर राज्य का भूलेख पोर्टल अलग होता है, लेकिन Bihar Bhulekh की खासियत है:
- उपयोग में आसान इंटरफेस
- अपडेट की जाने वाली जानकारी की समय-समय पर जांच
- किसानों के लिए विशेष सुविधाएं
क्यों है Bihar Bhulekh जरूरी?
- भारत जैसे देश में जहाँ कृषि सबसे बड़ी आर्थिक गतिविधि है, वहाँ किसानों को अपनी भूमि के बारे में जानकारी का अधिकार होना जरूरी है।
- पारंपरिक तरीके से जमीन के अभिलेख प्राप्त करना समय-साध्य और जटिल था।
- कई बार भूमि रिकॉर्ड में त्रुटियां होती थीं, जिससे विवाद उत्पन्न होते थे।
- ऑनलाइन भूलेख से यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, त्वरित और भरोसेमंद बन गई है।
अगर Bhulekh Bihar Portal काम नहीं करता है तो क्या करें?
कभी-कभी तकनीकी कारणों से Bhulekh Bihar Portal वेबसाइट बंद या धीमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप:
- कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
- अपने नजदीकी राजस्व कार्यालय जाकर सहायता लें।
- हेल्पलाइन नंबर या बिहार भूलेख पोर्टल की सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
बिहार भूलेख पोर्टल (Bihar Bhulekh Portal) का उपयोग क्यों जरूरी है?
- यह आपकी जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराता है।
- सरकारी योजनाओं और ऋण के लिए प्रमाण के तौर पर काम आता है।
- जमीन की बिक्री, खरीद या पट्टे के लिए आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन प्राप्त हो जाते हैं।
- जमीन से संबंधित विवादों को सुलझाने में सहायता करता है।
Bihar Bhulekh का सामाजिक और आर्थिक प्रभाव
बिहार के ग्रामीण इलाकों में इस पहल ने जमीन के मामलों को पारदर्शी बनाकर सामाजिक स्थिरता लाई है। भूमि विवादों में कमी के कारण परिवारों के बीच झगड़े भी घटे हैं। इसके अलावा, जमीन की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से कृषि निवेश और योजना बनाने में भी मदद मिली है।
बिहार भूलेख पोर्टल से जुड़ी सावधानियां
- जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी भरते समय सभी विवरण सही और सावधानीपूर्वक भरें।
- गलत जानकारी देने पर जमीन के मालिकाना हक में परेशानी हो सकती है।
- केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें, अन्य वेबसाइटों से सावधान रहें क्योंकि वे फर्जी हो सकती हैं।
- किसी भी समस्या या त्रुटि के लिए अपने नजदीकी पटवारी या राजस्व कार्यालय से संपर्क करें।
Bihar Bhumi Portal में भविष्य की योजनाएं और सुधार
बिहार भूमि विभाग भविष्य में निम्नलिखित सुधार और योजनाएं लागू करने की तैयारी में है:
- मोबाइल ऐप का विकास जिससे जमीन की जानकारी मोबाइल पर भी आसानी से उपलब्ध हो।
- भू–अभिलेखों के अपडेट में तेजी और ग्रामीण क्षेत्रों तक इंटरनेट पहुंच का विस्तार।
- डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम ताकि किसानों और आम जनता को ऑनलाइन भूलेख के उपयोग की पूरी जानकारी दी जा सके।
- स्मार्ट मैपिंग तकनीक के जरिए जमीन की सटीक स्थिति का ऑनलाइन निरीक्षण।
बिहार भूलेख से जुड़े आम सवाल (FAQs on Bihar Bhulekh)
1. क्या मैं मोबाइल से भी Bhulekh Bihar वेबसाइट का उपयोग कर सकता हूं?
हाँ, आप मोबाइल या कंप्यूटर दोनों से बिहार भूलेख की वेबसाइट खोल सकते हैं।
2. क्या भूमि का पूरा विवरण मुफ्त मिलता है?
जी हाँ, बिहार सरकार भूलेख की जानकारी बिना किसी शुल्क के प्रदान करती है।
3. भूलेख में अगर कोई गलती दिखे तो क्या करें?
आप अपने नजदीकी पटवारी या भूमि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सुधार करा सकते हैं।