इस पृष्ट पर हम बात करेंगे Bhu Lagan Bihar की, भू लगान का मतलब भूमि कर होता है। यह कर हर राज्य सरकार लगाती है। बिहार सरकार द्वारा भी कृषि भूमि पर भूमि कर लगाया जाता है। सरकार भू लगान से एकत्रित किए गए कर का उपयोग अपने राज्य की सेवाओं और विकास के कार्यों करती है।
भू लगान कितना लगाना है, इसके लिए विभाग कई प्रकार की चीज़े देखता है। जैसे की किस प्रकार की फसल भूमि पर उगाई जा रही है और मिट्टी की गुणवत्ता कैसी है। बिना सिंचाई वाली भूमि का कर अलग होता है और सिंचाई वाली भूमि की लगान दर अलग होती है।
तो अगर आप भूमि के स्वामी है और आप निर्धारित समय के भीतर ही Bihar Bhulekh Portal पर जा कर अपने लगान का भुगतान ऑनलाइन कर सकते है।
Bhu Lagan Bihar भुगतान करने की प्ररिया नीचे दी गई है
- सर्व प्रथम आपको बिहार भूलेख पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भुगतान करें वाले बटन को क्लिक करना होगा।

- उसके बाद आपको अपने जिले का नाम, अंचल का नाम चुनना होगा तत्पश्चात आपको आगे बढ़े वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
- अगली प्रक्रिया में आपको हल्का, मौजा चुनकर भाग वर्तमान, पुष्टसंख्या वर्तमान और सुरक्षा कोड दर्ज करके खोजे बटन पर क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने रैयत का नाम और खाता संख्या आ जायेगी उसके सामने दिये गये देखे बटन पर क्लिक करना होगा।

- यह सब प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपकी स्क्रीन पर पंजी २ का विवरण आ जायेगा इसमें आपको भू लगान का राशि और अन्य जानकारी मिल जायेगी यहा पर Remitter Name, Mobile Number, Address दर्ज करना है उसके बाद Consent टिक मार्क करके ऑनलाइन भुगतान करे वाले बटन पर क्लिक कर के अपना लगन भर सकते है।
