अगर आप Register 2 यानि जमाबंदी पंजी २ ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो आप इसे आसानी से बिहार भूमि पोर्टल पर पा सकते है। इसके साथ – साथ आप अन्य प्रकार के लैंड रिकार्ड्स जैसे अपना खाता, भू नक्शा, भू लगान, भू अभिलेख, दाखिल खारिज भी Bihar Bhumi Jankari पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
रजिस्टर 2 देखने की प्रक्रिया क्या है ?
- सर्व प्रथम आपको रजिस्टर 2 यानि जमाबंदी पंजी पेज पर आना होगा उसके बाद आपको अपना जिला और अंचल को चुनने के बाद आपको Proceed वाले बटन पर क्लिक करना होगा। फिर इसके बाद आपको मौजा चुन कर अपना रजिस्टर 2 ढूंढ़ने के लिए आपको वह पर दिए हुए विकल्पों में से एक विकल्प को चुनना होगा। वो विकल्प कौन से है हम आपको निचे बता रहे है।
- भाग वर्तमान/पुष्ट संख्या वर्तमान
- रैयत के नाम से खोजे
- प्लाट नंबर से खोजे
- खाता नंबर से खोजे
- जमाबंदी संख्या से खोजे
- समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार खोजे
- ये वो विकल्प है जो आपको वहाँ पर देखने को मिलेंगे। हमने आपके उद्धरण के लिए यहाँ पर रैयत के नाम से खोजे वाले विकल्प को चुना है। अगर आप चाहें तो कोई और विकल्प भी चुन सकते है। विकल्प का चयन करने के बाद आपको सुरक्षा कोड डालकर Search के बटन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने मतलब आपकी स्क्रीन पर जमाबंदी पंजी (रजिस्टर 2) की सूचि आ जायेगी। फिर आपको वहाँ पर रजिस्टर 2 सामने दिये गये देखें वाले आइकॉन पर क्लिक करना होगा।

- ये सब प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको आपके स्क्रीन पर Bihar Bhumi Jankari Register 2 यानि जमाबंदी पंजी प्रति २ की समस्त जानकारी आपके सामने आ जाएगी। आपको वहाँ पर अंतिम लगान का विवरण और दाखिल ख़ारिज का विवरण की भी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।